उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

यूपी आगरा महापंचायत सफल रही खटीक पाड़ा में शराब के ठेके के विरोध में

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश

आगरा  खटीक पाड़ा में शराब के ठेके के विरोध मेंl महापंचायत की बैठक सफल रही दिनांक 07 जून 2026 को खटीक पाड़ा, आगरा स्थित कमेटी हॉल में टनल नo 3 पर गुरुद्वारा नानक पाड़ा एवं बाबा दुर्वल नाथ मंदिर के समीप खोले गए शराब के ठेके के विरोध में क्षेत्रवासियों की एक महापंचायत आयोजित की गई।महापंचायत में राष्ट्रीय

उपाध्यक्ष भारतीय खटीक महासभा मनोज राजोरा खटीक प्रधान उप प्रधान सुरेश खलीफा जी जीतू बागड़ी तजेंद्र राजोरा जिला अध्यक्ष पप्पू मल्होत्रा वीरू ठेकेदार नवीन घूते शिवकुमार राजौरी कौशल किशोर महेश पवार लखन पलवार गोल्डी चौधरी राजकुमार ओसवाल वीरू बडगूजर संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं

क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सभी वक्ताओं ने धार्मिक एवं आवासीय क्षेत्र में शराब का ठेका खोले जाने पर अपना विरोध दर्ज कराया।बैठक के दौरान शराब के ठेकेदार श्री पंकज सचदेवा भी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों की भावनाओं एवं जनविरोध को देखते हुए उन्होंने

आश्वासन दिया कि वह उक्त स्थान से अपना शराब का ठेका हटा लेंगे।महापंचायत में उपस्थित सभी लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया तथा क्षेत्र की एकता एवं जनशक्ति के प्रति विश्वास व्यक्त किया। साथ ही प्रशासन से भी आग्रह किया गया कि भविष्य में धार्मिक स्थलों एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों के निकट ऐसे प्रतिष्ठानों की अनुमति न दी जाए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button