
Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें
होमगार्ड भर्ती में महिला अभ्यर्थियों का मेडिकल 23 अक्टूबर से, पुलिस लाइन्स में होगी जांच!
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश
आगरा में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत महिला अभ्यर्थियों के मेडिकल परीक्षण की तारीख घोषित कर दी गई है।
23 से 25 अक्टूबर तक पुलिस लाइन्स आगरा में महिला अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा।
जिला कमांडेंट होमगार्ड राहुल कुमार ने अभ्यर्थियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मेडिकल परीक्षण परिसर में मोबाइल फोन, घड़ी, बैग और संदिग्ध वस्तुओं को ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
अभ्यर्थियों को केवल जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचना होगा।
खास बात यह है कि मेडिकल परीक्षण का परिणाम उसी दिन बताया जाएगा।
वहीं, मेडिकल में असफल अभ्यर्थियों को मंडलीय चिकित्सा बोर्ड के सामने अपील करने का अवसर भी मिलेगा।
प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से नियमों का पालन करने की अपील की है।






