DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में डिजिटल वायु निगरानी केंद्रों का उद्घाटन किया

वीना टंडन
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए डिजिटल निगरानी केंद्र और वायु रक्षक वाहन अब सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि रीयल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम से शहर के विभिन्न इलाकों में वायु गुणवत्ता की सटीक और त्वरित जानकारी मिलेगी, जिससे समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकेंगे।
वायु रक्षक वाहनों को हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने दिल्ली सचिवालय परिसर से वायु रक्षक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर प्रदूषण के स्रोतों की निगरानी करेंगे और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
पर्यावरण मंत्री ने जताई सरकार की प्रतिबद्धता
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार स्वच्छ हवा के लक्ष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि तकनीक के माध्यम से प्रदूषण नियंत्रण को और मजबूत किया जा रहा है।
सरकार का मानना है कि डिजिटल वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों और वायु रक्षक वाहनों की तैनाती से राजधानी में प्रदूषण पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और आम लोगों को बेहतर व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

राजधानी दिल्ली में यह पहल शहर में हवा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि रीयल-टाइम निगरानी और तेजी से कार्रवाई से प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button