उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

गजब हाल:विनीत हत्याकांड में भाजपा सांसद पर आरोप तो आरोपी के एनकाउंटर पर भड़के सपा सांसद अफजाल

स्टार न्यूज़ टेलिविजन

ब्यूरो रिपोर्ट

विनीत राय हत्याकांड में एक तरफ भाजपा की लोकसभा सांसद व पूर्व विधायक संगीता बलबंत पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोपी पीड़ित परिवार ने लगाया तो दूसरी तरफ आरोपी कमलेश के एनकाउंटर के बाद जिले के सपा सांसद अफजाल अंसारी पुलिस और सरकार के खिलाफ मैदान में उतर चुके हैं। इसके चलते सरकार व पुलिस दोनों की परेशानी बढ़ने लगी है जबकि हत्याकांड के तीन आरोपियों का सुराग एक सप्ताह वाद भी नहीं लग पाया है ।कयासों का बाजार गर्म है।

करंडा के कटरिया कांड पर मौन धारण करने वाले सपा सांसद अफजाल अंसारी आज एक लाख इनामिया कमलेश बिंद के एनकाउंटर पर मुखर हो गये और सरकार के व्‍यवस्‍था पर जमकर आक्रामक हुए।

सांसद अफजाल अंसारी रविवार को पुलिस एनकाउंटर में मारे गये एक लाख इनामिया कमलेश बिंद के घर गौसाबाद फुल्‍लनपुर पहुंचे जहां सांसद अफजाल अंसारी एनकाउंटर पर उंगली उठाते हुए पत्रकारों को बताया कि यह फर्जी एनकाउंटर है। उन्‍होने कहा कि इस घटना के चार बिंदुओं पर सीबीआई जांच होनी चाहिए कि होटल पर विनीत राय की हत्‍या और हत्‍याकांड में शामिल लोग, पुलिस द्वारा बिहार से कमलेश बिंद को लाकर फर्जी मुठभेड़ दिखाकर एनकाउंटर करना, कमलेश बिंद के शव यात्रा में पथराव की घटना तथा पथराव कांड में सैकड़ों निर्दोषों को गंभीर धाराओं में पुलिस द्वारा नामित करना और मारना-पीटना।

उन्‍होने कहा कि खुद योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भी कहा है कि जब कमलेश बिंद की विधवा कह रही है कि पुलिस ने उसे बिहार से उठाकर गाजीपुर ले आये और उनका एनकाउंटर कर दिये तो इस बात की जांच होनी चाहिए। उन्‍होने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा है, धड़ाधड़ हत्‍याएं हो रही हैं। पुलिस न्‍यायपालिका को नजरअंदाज कर लगातार हॉफ और फूल एनकाउंटर कर रही है।

उन्‍होने कहा कि सत्‍ताधारी पार्टी की सरकार को संसद और विधानसभा में कानून बनाना चाहिए कि कोतवाल और एसपी को अधिकार मिल जाये कि जिसको जो दंड देना चाहे उसे दे दे और न्‍यायपालिका के कोर्ट बंद हो जायें। सांसद अफजाल अंसारी द्वारा कमलेश बिंद के घर जाने और पत्रकारों को बयान देने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में जोरों पर है कि कटरिया कांड पर मौन धारण करने वाले सांसद जी एक लाख इनामिया कमलेश बिंद के एनकाउंटर पर अचानक मुखर कैसे हो गये

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button