
चाक-चौबंद ब्यवस्था का दावा कर रहे एस पी डा इरज रजा बैकफुट पर:माना जनपद में मौजूद हैं 49 खतरनाक गैग 401 खूंखार बदमाश
स्टार न्यूज़ टेलिविजन
राकेश पाण्डेय
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित गैंगों कटरा गैंग, महाकाल गैंग, 315 गैंग, फरसा गैंग सहित 49 गैंगों की सूची जारी किया है।
जिसमे गैंग लीडर के नाम सहित 401 सदस्यों की सूची भी जारी की है। उन्होने बताया कि इन लोगों पर 39 अपराधिक मुकदमे दर्ज है और 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सबसे हास्यास्पद बात यह कि बिनीत हत्याकांड के बाद कटरा गैग के बाद सारे गैग पुलिस ने एक सप्ताह में ही चिन्हित कर लिया जिसकी उसे भनक भी नहीं थी। और जिले भर में गैग के खूंखार अपराधियों द्वारा तांडव की बात एसपी खुद स्वीकार कर रहे।
यह गैंग एक साथ कई बाइकों पर सवार होकर लोगों को परेशान करते हैं, सोशल मीडिया पर आक्रामक पोस्ट, अवैध शस्त्रों के साथ फोटो डालते हैं, फेसबुक लाइव और इंस्टाग्राम के माध्यम से रील्स बनाकर अपराधिक घटनाओं को रिकार्ड कर पोस्ट करते हैं। प्रचलित विवादों में दखल देकर उद्दंडता करते हैं।
एस पी ने कहा कि पुलिस ने पांच दिवसीय विशेष अभियान ऑपरेशन वज्रपात इनके खिलाफ चलाया है। ताकि सबका सफाया हो जाय लेकिन हत्याकांड के बाद तीन फरार अपराधी तो पुलिस को एक सप्ताह से गच्चा दे रहे । 401 को पांच दिन के अभियान में कैसे समाप्त किया जायेगा इस दावे पर सवालिया निशान लगा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील किया है कि इन गैंगों के खिलाफ कोई भी सूचना होता व्हाट्सएप पुलिस सर्तक मित्र चैट बाट नम्बर 7839860411 पर संपर्क करें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी। पुलिस द्वारा जारी गैंग लीडर और सदस्यों के नाम निम्न हैं…





