
आयोग का काम शिकायत सुनना नहीं उसका स्थाई समाधान निकालना है:बारी
स्टार न्यूज़ टेलिविजन
ब्यूरो रिपोर्ट
गाज़ीपुर:राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश के सदस्य सत्यदेव कुमार बारी ‘बीनू जी’ की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में जनपद के व्यापारी बंधुओं के साथ बैठक, मीडिया बंधु संग प्रेस वार्ता का आयोजन सम्पन्न हुआ.
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उत्तर प्रदेश के माननीय सदस्य सत्यदेव कुमार बारी ‘बीनू जी’ की अध्यक्षता में आज रायफल क्लब सभागार में जनपद के समस्त व्यापारी बंधुओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया साथ ही दूर दराज से आये फरियादियों की समस्याओ को सुनते हुए संबंधित अधिकारिओ का आवश्यक निर्देश दिए ।
बैठक का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले व्यापारियों की समस्याओं को सुनना, उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा व्यापारिक समुदाय और सरकार के बीच संवाद की मजबूत कड़ी स्थापित करना था।
बैठक में जनपद के विभिन्न बाजारों, मंडियों, रिटेल और थोक व्यापार से जुड़े सैकड़ों व्यापारी बंधु, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, उद्योग संघ के प्रतिनिधि, महिला उद्यमी तथा युवा व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए आयोग के सदस्य सत्यदेव कुमार बारी ‘बीनू जी’ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट मानना है कि बिना व्यापारियों के सहयोग के प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था नहीं बनाया जा सकता।
उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के व्यापारी बंधु अपनी मेहनत, ईमानदारी और उद्यमिता से न केवल अपना परिवार पालते हैं बल्कि हजारों लोगों को रोजगार भी देते हैं।
श्री बारी ने कहा, “आयोग का काम सिर्फ शिकायत सुनना नहीं है, बल्कि उन बाधाओं को दूर करना है जो पिछड़ा वर्ग के व्यक्ति को आगे बढ़ने से रोकती हैं। चाहे वो लोन की समस्या हो, लाइसेंस की, GST की जटिलता हो या मंडी में जगह की, हमारा प्रयास है कि हर व्यापारी को सम्मान और बराबर का अवसर मिले।” उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे सरकार की ‘एक जनपद एक उत्पाद’ ODOP, ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’, ‘मुद्रा योजना’, ‘ओबीसी उद्यमी योजना’ जैसी योजनाओं का लाभ उठाएं।
उन्होंने कहा कि आयोग का कार्यालय लखनऊ में हर व्यापारी के लिए खुला है।बैठक का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा ओपन माइक सेशन रहा, जिसमें व्यापारियों ने अपनी समस्याएं सीधे आयोग के सदस्य के सामने रखीं। सत्यदेव कुमार बारी ‘बीनू जी’ ने अंत में कहा कि “व्यापारी देश का निर्माता है। जब व्यापारी समृद्ध होगा, तभी गांव समृद्ध होगा और तभी उत्तर प्रदेश समृद्ध होगा। आयोग आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।







