
यूपी आगरा ताज सुरक्षा पुलिस ने 70 वर्षीय बुजुर्ग पर्यटक को खोज कर मानवता की मिसाल पेश की
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश आगरा
आज बिहार के भागलपुर से ताजमहल देखने आए पर्यटक मुकेश पंडित का परिवार दोपहर लगभग 2:00 बजे ताजमहल देखने गया ताजमहल देखकर जब वह लगभग 3:00 बजे ताजमहल के पश्चिमी प्रवेश द्वार से बाहर आए तो भीड़ में उनके 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता अवध किशोर परिजनों से बिछड़ गए परिवार द्वारा अपने पिता की काफी खोज की गई जब वह उन्हें नहीं मिले तो उन्होंने अपने पिता की बिछड़ने की सूचना ताजमहल के पश्चिमी गेट पर नियुक्त थाना ताज सुरक्षा पुलिस की उप निरीक्षक शिवराज सिंह को दी।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तिलक राम भाटी के निर्देशन में सीसीटीवी फुटेज रेडियो अनाउंसमेंट एवं आर टी सेट मैसेज से सूचना प्रसारित की गई। मात्र 30 मिनट के अंदर पश्चिमी पार्किंग से बिछड़े पर्यटक को खोज कर थाना ताज सुरक्षा पुलिस टीम ने परिजनों के सुपुर्द कर मानवता की मिसाल पेश की।अपने पिता के मिल जाने पर पर्यटक मुकेश पंडित ने आगरा पुलिस की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक शिवराज सिंह मुख्य आरक्षी विजय प्रताप यादव मुख्य आरक्षी संजय सिंह पाल महिला मुख्य आरक्षी सविता सम्मिलित है।





