DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

शालीमार बाग में विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कई परियोजनाओं का किया शुभारंभ

वीना टंडन
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के एसी और एसडी ब्लॉकों में कई अहम विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि आम नागरिकों के जीवन को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाना है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि एसी ब्लॉक और एसडी (सी) क्षेत्र में सड़कों, नालियों और ड्रेनों के निर्माण व सुधार का कार्य किया जाएगा। इसके तहत आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) सड़कों का निर्माण, आरसीसी तकनीक से नालियों का निर्माण, सड़क सुदृढ़ीकरण तथा जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, जिससे बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
शुभारंभ की गई प्रमुख परियोजनाओं में एसडी (सी) ब्लॉक में आरएमसी और डेंस कारपेटिंग तकनीक से सड़कों व नालियों का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही एसडी (सी) ब्लॉक से एलडी कोहाट मेट्रो स्टेशन तक आरसीसी तकनीक से नई नाली के निर्माण की भी शुरुआत की गई है, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सकेगा।
इसके अलावा शालीमार बाग स्थित नेहरू पार्क, अपना पार्क और सेंट्रल पार्क सहित एसी ब्लॉक के विभिन्न पार्कों में वॉकवे, वॉकिंग ट्रैक, बाउंड्री वॉल और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों की भी शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों का उद्देश्य पार्कों को अधिक सुरक्षित, सुंदर और नागरिकों के उपयोग के लिए बेहतर बनाना है।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि एसी ब्लॉक में पार्किंग की समस्या को देखते हुए नई सरफेस पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
इसके साथ ही शालीमार बाग के एडी, एजे, एएल, एई, एएफ और एसडी (सी) ब्लॉकों में गलियों, ड्रेनों और पार्कों से संबंधित कई अन्य विकास कार्यों को भी स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों के तहत गलियों और ड्रेनों का पक्कीकरण, पार्कों में वॉकवे और बाउंड्री वॉल की मरम्मत, सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और स्थानीय जरूरतों के अनुसार आधारभूत नागरिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button