
रविवार, 08 फरवरी 2026 के मुख्य समाचार
..
🔶अमेरिका ने जारी किया नक्शा, PoK को माना भारत का हिस्सा, नक्शे में न कोई लाइन ऑफ कंट्रोल और न कोई विवादित क्षेत्र
🔶राजस्थान के कोटा में बड़ा हादसा, रेस्टोरेंट की बिल्डिंग ढही, मलबे में दबे 10-15 लोग, रेस्क्यू जारी
🔶देश में ब्रेस्ट कैंसर के मामले 13% बढ़े: बिहार-छत्तीसगढ़ में सबसे तेज बढ़ोतरी, ओवेरियन कैंसर ज्यादा खतरनाक
🔶फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरा, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, 12 घायल; पर्यटन मंत्री ने जायजा लिया, घायलों से भी मिले
🔶मलेशिया में जल्द UPI, पीएम मोदी बोले- ‘भारत की सफलता, एशिया की सफलता’
🔶राहुल गांधी ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को बताया “राजनीतिक प्रतिशोध”, कहा “NEET छात्र मृत्यु मामले में न्याय की मांग करने का मिल रहा दंड”
🔶केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की “भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार” की सराहना, कहा “यह सौदा अर्थव्यवस्था और उद्योगों को महत्वपूर्ण बढ़ावा देगा”
🔶केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने विपक्ष से सैन्य अभियानों पर राजनीति न करने का किया आग्रह, “गंभीर परिणामों” की दी चेतावनी
🔶छत्तीसगढ़ में प्रशासन को सफलता, 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1.61 करोड़ का था इनाम
🔶Russia: रूस के विश्वविद्यालय में चाकूबाजी, चार भारतीय छात्रों समेत छह घायल; दूतावास ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
🔶’आगरा को आग लगाएंगे, दिल्ली को दहलाएंगे’, पाकिस्तानी आतंकी नकवी की भारत को खुली धमकी
🔶ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ: ट्रंप प्रशासन
🔶अमेरिका और रूस नई परमाणु हथियार नियंत्रण संधि के लिए सहमत हुए हैं. ट्रंप चाहते हैं कि इसमें चीन भी शामिल हो.
🔶भारत और अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे पर सहमत हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए बताया इसे ‘बड़ी खुशखबरी’
🔶रूस से तेल खरीद पर भारत अपने रुख पर कायम, कहा देशवासियों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता
🔶सेना प्रमुख ने पूंछ दौरे पर तैयारियों का जायजा लेने के साथ पुराने सहकर्मी से की मुलाकात
🔶अजित पवार की मौत पर संदेह बरकरार, 10 तारीख को दूंगा प्रेजेंटेशन: रोहित पवार
🔶चीन का स्टारलिंक किलर: 4 मीटर का यह छोटा हथियार पल में भस्म करेगा सैटेलाइट
🔶CM कुर्सी पर खींचतान: सिद्धारमैया vs शिवकुमार खेमे की जंग में बेटे की एंट्री
🔶बांग्लादेश सरकार में पूर्व मंत्री रमेश चंद्र सेन की हिरासत में मौत, गरमाया माहौल
🔷भारत के सामने ठंडा पड़ा USA टीम का जोश, कप्तान सूर्यकुमार ने ठोके 84, फिर गेंदबाजों ने दिलाई जीत
🔷बाल-बाल बचा पाकिस्तान, रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया
🔷T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने के लिए पाकिस्तान ने ICC के सामने रखी 3 शर्त
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*






