DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

राजधानी में बेकाबू हालात, हवा हुई ज़हरीली—एक दिन में 11 सिगरेट पीने जितना खतरा

वीना टंडन
नई दिल्ली।स्टार न्यूज़ टेलिविज़न |
दिल्ली की हवा एक बार फिर से जानलेवा स्तर पर पहुंच गई है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि मौजूदा प्रदूषण के बीच हर सांस 11 सिगरेट के बराबर नुकसान पहुंचा सकती है। आज सुबह दिल्ली का औसत AQI 455 दर्ज किया गया—यानी ‘गंभीर’ श्रेणी। दोपहर 1 बजे CPCB के ‘समीर’ ऐप पर यह थोड़ा घटकर 367 पहुंचा, लेकिन कई इलाकों में हवा की हालत अब भी खतरे की लाल रेखा पार कर चुकी है।

मौसम विभाग ने साफ कहा है कि 22 नवंबर से हवा और बिगड़ेगी। हवा की रफ्तार बेहद कम होने के कारण प्रदूषक ऊपर उठने की बजाय नीचे ही फंसे रहेंगे। 23 नवंबर को हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ स्तर में जाने का अनुमान है और अगले छह दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं। फिलहाल राजधानी में केवल GRAP-III की पाबंदियां लागू हैं।
देशभर के मौसम का बिगुल—कहीं कड़ाके की ठंड, कहीं बारिश-बर्फबारी
अगले पांच दिनों में देश के मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। कई राज्यों में ठंड रिकॉर्ड तोड़ सकती है, जबकि दक्षिण और पहाड़ी राज्यों में बारिश व बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।
उत्तर और मध्य भारत—ठंड और शीतलहर का प्रहार
दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा:
तापमान लगातार गिरता रहेगा। सुबह के समय धुंध और घना कोहरा बढ़ेगा। पंजाब-हरियाणा के कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी है।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश:
ठंड और तेज़ पड़ेगी। पश्चिमी–उत्तरी मध्य प्रदेश में शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं। यूपी के कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना।

राजस्थान:
शेखावाटी क्षेत्र और उत्तर–पूर्वी इलाकों में रात का पारा तेज़ी से गिर रहा है। शीतलहर का असर बनी रहेगा।

तटीय और पहाड़ी राज्यों का मौसम—बारिश, ठंड और बर्फबारी

तमिलनाडु और केरल:
अगले 5 दिनों तक तटीय इलाकों में लगातार बारिश की संभावना। समुद्री हवाएं सक्रिय।

महाराष्ट्र:
मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन विदर्भ–मराठवाड़ा में ठंड बढ़ सकती है।

हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर:
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार, तापमान और नीचे जाएगा।

पूर्वोत्तर भारत:
बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button