DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

देश राज्यों की बड़ी खबरें..

28फरवरी 2026

.

*1.* MCX: चांदी में देर रात अचानक तूफानी तेजी, ईरान पर अमेरिकी अटैक की आशंका से एक झटके में 15,500 महंगी होकर ₹2,75,249 पर पहुंची।

*2.* आसमान में चलता-फिरता दफ्तर’ है PM Modi के विदेश दौरों वाला Air India One प्लेन, सुरक्षा के लिहाज से ट्रंप के विमान को देता टक्कर, कीमत लगभग 8400 करोड़ रुपए, बिना रूके 13,500 किमी की रेंज, 900 किमी/घंटा की स्पीड।

*3.* SIR: आज फाईनल वोटर लिस्ट, वेबसाईट eci.gov.in, ceowestbengal.wb.gov.in एवं Ecinet एप पर नाम-epic नम्बर डालकर कर सकेंगे चेक।

*4.* संभावित कानून-व्यवस्था के लिए विशेष सतर्कता जारी, SAP, SSF, RAF, IR, विशेष IR, STRA, EFR, नारायणी, गोर्खा, जंगलमहल बटालियन एवं SDRF को निर्देश, DIG (AP), IGP (AP), ADG (AP) सहित अन्य उच्च अधिकारियों को दी गई जानकारी।

*5.* 46 हजार रुपये तक वेतनभोगी सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 7,400 रुपये ‘एड-हॉक’ बोनस, ममता सरकार की घोषणा, गत बार से 2000 रुपये है ज्यादा।

*6.* सीमा सुरक्षा के लिए केन्द्र को 105 एकड़ जमीन देगी ममता सरकार, लगेंगे कंटीले तार, बनेगा BSF का बॉर्डर आउटपोस्ट।

*7.* TMC से सस्पेण्डेड MLA हुमायूं कबीर को मिलेगी केन्द्रीय सुरक्षा, हाईकोर्ट के निर्देश पर गृह मंत्रालय को किया था आवेदन, मिली मंजूरी।

*8.* कांग्रेस शासित बेंगलुरू में बांग्लादेशी के संदेह में गिरफ्तार काकद्वीप निवासी अल्पसंख्यक समुदाय के 6 लोग अभिषेक बनर्जी के प्रयास से रिहा, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप।

*9.* एकता में शक्ति! कल से पूरे राज्य में BJP की ‘परिवर्तन यात्रा’ के लिए एक साथ पत्रकारों से रुबरु हुए शमिक भट्टाचार्य, सुकान्त मजूमदार एवं शुभेन्दू अधिकारी।

*10.* पोस्ता गुड्स ट्रासंपोर्ट ऑपरेटर्स एसोसिशनः होली उत्सव आज शाम 6 बजे से श्री दिगम्बर जैन बालिका विद्यालय, पोस्ता, कोलकाता में।

*11.* यूपीः सिपाही से पिस्टल लूटने वाला पवन बंसल उर्फ कल्लू एनकाउंटर में ढेर, आगरा में मुठभेड़; 2 सिपाही घायल।

*12.* पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे की बैठक में नहीं आने पर महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव IAS एम देवेंद्र सिंह सस्पेंड।

*13.* राजस्थान में गाय चराने पर हर महीने 10 हजार रुपये देगी सरकार, हर गांव में नियुक्त होगा एक ग्वाला।

*14.* दिल्ली में 11 IPS अफसरों का तबादला; 8 अधिकारी हुए इधर-उधर।

*15.* ओवैसी बोले- मोदी की विचारधारा में इजराइल के लिए प्यार: हमने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बोला, आपको इजराइली आतंकवाद पर बोलना चाहिए था।

*16.* अमेरिका-ईरान तनाव: भारत समेत कई देशों की अपने नागरिकों को चेतावनी, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा।

*17.* बदल सकता IPL का शेड्यूल, 26 की जगह 28 मार्च को पहला मैच संभव, बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव कारण।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button