
उत्तर प्रदेश आगरा में ताज महोत्सव में कंपोजिट विद्यालय कालंदी विहार की छात्राओं ने बिखेरा जलवा
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश
आगरा। ताजनगरी में आयोजित ताज महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर कंपोजिट विद्यालय कालंदी विहार, आगरा की छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की छात्राओं ने दो समूह नृत्य प्रस्तुत किए, जिनकी दर्शकों ने जमकर सराहना की।
ताज महोत्सव जैसे प्रतिष्ठित मंच पर प्रस्तुति देना विद्यालय और छात्राओं के लिए गर्व का क्षण रहा। छात्राओं ने पारंपरिक व सांस्कृतिक थीम पर आधारित समूह नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान उनकी तालमेल, भाव-भंगिमा और ऊर्जा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मंच पर प्रस्तुति देने वाली छात्राओं में भूमिका, आकाश, नंदिनी सिंह, बब्बू, दिव्या और संजना इशिका ऋषिका ,सलोनी अनामिका,आदि प्रमुख रहीं। प्रधानाध्यापिका विजय भारती लोकेंद्र पाल सिंह ,कोमल शर्मा ,गीता लता वर्मा आदि उपस्थित रहे।
सभी ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ प्रस्तुति दी, जिससे कार्यक्रम में चार चांद लग गए।
विद्यालय परिवार ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। शिक्षकों का कहना है कि निरंतर अभ्यास और मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि छात्राओं ने इतने बड़े मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
ताज महोत्सव के मंच पर मिली सराहना से छात्राओं का उत्साह और भी बढ़ा है। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी छात्राओं को ऐसे अवसर दिलाने का संकल्प जताया है, ताकि वे अपनी प्रतिभा को और निखार सके।






