उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

उत्तर प्रदेश आगरा ताज महोत्सव के मंच पर श्री जगदंबा इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश

आगरा। ताजनगरी में आयोजित प्रतिष्ठित ताज महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर श्री जगदंबा इंटर कॉलेज, टेड़ी बगिया, आगरा की छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय की छात्राओं ने दो समूह नृत्य प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने जमकर सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

छात्राओं ने पारंपरिक एवं सांस्कृतिक थीम पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान उनकी तालमेल, भाव-भंगिमा और ऊर्जा ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ताज महोत्सव जैसे प्रतिष्ठित मंच पर प्रस्तुति देना विद्यालय और छात्राओं के लिए गर्व का क्षण रहा।

मंच पर प्रस्तुति देने वाली छात्राओं में भूमिका, आकांक्षा, जानवी, शालिनी, वैष्णवी, दीक्षा, ममता, एकता, सारिका, साक्षी, प्राची, तान्या कुशवाह, खुशबू राजपूत, जानवी, खुशी और ईशिका प्रमुख रहीं।

कार्यक्रम में विद्यालय के एम.डी. श्री शुभम शर्मा भी उपस्थित रहे और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य श्री प्रवीन शर्मा, संरक्षक श्री ओम निवास यादव, संयोजक श्री जय प्रकाश, अध्यापिकाएं कु. मनीषा शर्मा, कु. सपना, कु. नीतू बघेल सहित अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

विद्यालय परिवार ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों का कहना है कि निरंतर अभ्यास और मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि छात्राओं ने इतने बड़े मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी छात्राओं को ऐसे अवसर प्रदान करने का संकल्प

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button