
आगरा सी.एफ एन्ड्रूज स्कूल में अप्सा गर्ल चाइल्ड स्कोलरशिप कार्यक्रम 2025 का भव्य आयोजन
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश आगरा
आज को सी.एफ. एन्ड्रूज स्कूल के डाॅ. राम कन्वेन्शन सेन्टर, वातानुकूलित आॅडीटोरियम में अप्सा गर्ल चाइल्ड स्कोलरशिप-2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पदम्श्री डाॅ. आर.एस. पारीक तथा अप्सा के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वर्तमान समय में महिला
सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के सत्कार्य की पूर्ति के लिए ऐसोसियशन आॅफ प्रोग्रसिव स्कूल्स आॅफ आगरा, (अप्सा) द्वारा प्रतिवर्ष मेघावी एवं निर्धन छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति के चैक प्रदान किये जाते है। इस बार 45 चयनित छात्राओं को छात्रवृत्ति के चैक मुख्य अतिथि डाॅ0 आर0 एस0 पारीक द्वारा प्रदान कर छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा भारतीय संस्कृति विष्व की सभी संस्कृतियों में अग्रणी और वर्णनीय है, इस संस्कृति को बचाने में बेटियों का अमूल्य योगदान रहा है। एक शिक्षित छात्रा अपने परिवार को पोषण एवं शिक्षा प्रदान कर परिवार व समाज को सशक्त बनाती है।
अप्सा सचिव और सेन्ट एन्ड्रूज ग्रुप के सी.एम.डी. डाॅ0 गिरधर शर्मा ने अवगत कराया पिछले 11 वर्षो में 25,44000/- (पच्चीस लाख चवालीस हजार) की छात्रवृत्ति निर्धन एवं मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा हेतु अप्सा द्वारा प्रदान की जा चुकी है। इस वर्ष 45 चयनित प्रत्येक छात्राओं को 8000/- रूपये चैक प्रदान किये गए और अगले 3 वर्षों में कुल 24000/- रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी, जो इन मेधावी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सार्थक सिद्ध होगा। अप्सा अध्यक्ष डाॅ0 सुशील गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस तरह का कार्यक्रम पूरे देश में अपने तरह का अनूठा कार्यक्रम है जिसमे निर्धन एवं मेधावी छात्राओं को भविष्य का मंच प्रदान करने का सार्थक प्रयास किया गया है।
इस कार्यक्रम में अप्सा कोषाध्यक्ष प्रदुम्न चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष डाॅ. जी.एस. राणा, संयुक्त सचिव त्रिलोक सिंह राणा, कर्नल अपूर्व त्यागी, मनीष गुप्ता, अनिमेश दयाल, लोकपाल सिंह चाहर, भूप सिंह इन्दौलिया, प्रदीप चाहर, राजकुमार सचदेवा, राजन गोयल, शेखर भारत सिंह, डाॅ. डी.वी. शर्मा, प्रांजल शर्मा, अपूर्वा शर्मा, शिवांजल शर्मा, ओशिन शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में सी.एफ. एन्ड्रूज स्कूल की प्राचार्या रुचि तनवर, मुनेश अग्रवाल, आलोक वैष्णव, दिव्या कौर, बलप्रीत खनूजा, बबली अग्रवाल, सृष्टि अग्रवाल, सचिन कश्यप , प्रदीप, देशदीप, सोनम गुप्ता रिषभ सिंह, हिमांशु आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
डाॅ. गिरधर शर्मा सचिव अप्सा निदेशक- सेन्ट एन्ड्रूज ग्रुप आॅफ इन्स्टीट्यूशन्स आगरा