![](https://starnewstelevision.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG_20231016_075743.jpg)
मछुआ बाजार सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी ने इस बार मां दुर्गा के पंडाल को एक नया प्रारुप देने का भरसक प्रयास
वैसे तो कोलकाता महानगर में दुर्गा पूजा के समय सभी संस्थाएं अपने अपने पंडालों को एक नया प्रारुप देने की कोशिश करती है,जिससे कि,दर्शकों को देखने में कुछ नयापन लग सके। लेकिन कुछ संस्थाएं ऐसी भी हैं ,जो हर बार अपने पूजा के थीम में कुछ अलग ही करती नजर आती है।इसी कड़ी में मछुआ बाजार सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी कुछ आश्चर्यजनित और अद्भुत प्रारुप का इस्तेमाल करने में जा रही है।
चौंकिए मत,इस बार कमेटी के पंडाल का थीम है ,जिसे बांग्ला भाषा में गभीरता तो हिन्दी भाषा में गहराई कहा जाता है। और अगर ये गहराई समुद्र के अंदर की परिकल्पना हो तो आप कैसा महसूस करेंगे?
जी हां,इस बार मछुआ फलमण्डी में आप समुद्र के गहराई में जाकर,वहां के जीव-जंतुओं को देखकर आप कैसा महसूस करेंगे,यही दर्शाया गया है।
कमेटी के महासचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश द्वार में कदम रखते ही दर्शक रोमांच से भर उठेंगे।इसके अलावा पंडाल को एक बड़ी शिप(जहाज )का आकार दिया जा रहा है, जिसमें मां दुर्गा विराजमान होगीं।वहीं लाईट व साउंड सिस्टम के द्वारा समुद्र का शोर, रंग बिरंगी मछलियों के अलावा समुद्र की गहराई में रहने वाले जीव जन्तुओं की कल्पना आपको एक नयी दुनिया का आभास करवायेगी।
ये पूजा का ७०वां वर्ष है।