Newsताज़ा तरीन खबरें

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की विशेष पूजा-अर्चना

उदयपुर अम्बरि स्थित प्राचीन अमरख महादेव मंदिर में गूंजे ‘हर हर महादेव'

वीना टंडन
उदयपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य केबिनेट मंत्री के साथ अम्बेरी स्थित प्राचीन श्री अमरख महादेव मंदिर में देवाधिदेव महादेव की विशेष पूजा-अर्चना में शामिल हुई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही और पूरा परिसर ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।
मंदिर, जो शताब्दियों से तप, वैराग्य और शिव चेतना का जीवंत केंद्र माना जाता है, महाशिवरात्रि पर विशेष रूप से अलौकिक आभा से आलोकित नजर आया। भक्तों ने रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान शिव का स्मरण किया।
अपने संदेश में वक्ताओं ने कहा कि महाशिवरात्रि आत्मा के भीतर शिवत्व के जागरण का पर्व है। शिव ही शून्य हैं, शिव ही अनंत हैं और वही सृष्टि के सृजन, संतुलन एवं परिवर्तन के मूल आधार हैं। यह पर्व आत्मचिंतन, साधना और सकारात्मक संकल्प का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना की गई कि उनका आशीर्वाद दिल्ली सहित समस्त देशवासियों पर बना रहे तथा सभी को सेवा और लोककल्याण के मार्ग पर अडिग रहने की शक्ति प्रदान हो।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, रविन्द्र इन्द्राज, विधायक अनिल शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में सभी श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button