NewsDelhiताज़ा तरीन खबरें

सीएम रेखा गुप्ता ने डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान में डॉ. हेडगेवार की प्रतिमा का अनावरण किया

वीना टंडन
नई दिल्ली।शाहदरा स्थित डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान में केंद्रीय मंत्री और सीएम रेखा गुप्ता ने संघ के आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर को सीएम ने संघ की शताब्दी वर्ष की गौरवशाली उपलब्धि बताया।
सुषमा स्वराज को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
मीडिया से बातचीत में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज एक उत्कृष्ट और दयालु नेता थीं। उनका मार्गदर्शन पार्टी वर्कर्स, आमजन और खासकर महिलाओं के लिए यादगार रहा। सीएम ने कहा, “आज भी हम उन्हें बहुत प्यार से याद करते हैं। ऐसी शानदार पर्सनैलिटी बहुत कम देखने को मिलती हैं।”
आरोग्य संस्थान का योगदान
सीएम ने कहा कि डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान पिछले 27-28 सालों से क्षेत्रवासियों को हेल्थकेयर मुहैया करा रहा है। उन्होंने भविष्य की योजना साझा करते हुए कहा कि अस्पताल को और बड़ा किया जाएगा और लेटेस्ट मेडिकल मशीनरी लाई जाएगी।
राष्ट्र निर्माण और प्रेरणा
सीएम रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा कि डॉ. हेडगेवार द्वारा 1925 की विजयादशमी पर शुरू किया गया ध्येय बीज आज एक विराट वटवृक्ष बन चुका है। उन्होंने कहा कि संघ के शताब्दी संकल्प के साथ भारत को अपने प्राचीन गौरव पर पुनः स्थापित करना हमारा उद्देश्य है। प्रतिमा सेवा, साधना और राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा का प्रतीक बनेगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button