DelhiNews

महात्मा गांधी जयन्ती के अवसर पर पर्यावरण मित्रों ने लगायी जैविक उत्पाद प्रदर्शनी एवं गांधी साहित्य प्रदर्शनी

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में स्वयं सेवी संस्था पर्यावरण ने शिकोहाबाद स्थित गांधी आश्रम के पास जैविक उत्पादों एवं विभिन्न प्रकार के पौधों की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जैविक खेती के लिए जागरूक करने का प्रयास किया। इस अवसर पर संस्था द्वारा गांधी आश्रम के प्रागंढ में पांच फलदार पौधों का रोपण किया।

संस्था पिछले सोलह वर्षों से पर्यावरण मित्र अध्यक्ष किरण बजाज के नेतृत्व एवं मागदर्शन में विभिन्न अवसरों पर निरन्तर लोगों जागरूक करने का कार्य करती आ रही है। इस बार गांधी जयन्ती के अवसर पर संस्था द्वारा जैविक उत्पाद जैसे गेंहू, गेंहू आटा, अलसी, गेंहू दलिया, सरसों, सरसों का तेल, अरहर दाल, मूंग दाल, अलसी, सौंफ, नाडेप खाद, केचुआ खाद, नीबू, मौसमी, किन्नू, कंकरोदा के साथ-साथ फूल, फल, मेडीसनल तथा छायादार अनेक प्रकार की प्रजातियों के पौधों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रदर्शनी के साथ-साथ गांधी साहित्य प्रदर्शनी को भी लगाया गया।

जैविक मेले का मुख्य उद्देश्य लोगों मेें जैविक उत्पाद प्रयोग करने एवं जैविक खेती के प्रति उन्हें जागरूक करना है। इस प्रदर्शनी में नगर के गणमान्य लोगों ने जागरूकता दिखाते हुए आगे बढचढकर हिस्सा लिया और अपने इष्टमित्रों तथा अपने परिवारीजनों को भी इस जैविक मेले में लेकर आये।

पर्यावरण मित्र पिछले सोलह वर्षों से निरन्तर जैविक उत्पादन प्रदर्शनी के माध्यम से शिकोहाबाद लोगों को जागरूक करता आ रहा है। इस में लगभग एक हजार लोगों ने विजिट किया।

इस जैविक उत्पादन प्रदर्शनी में फिरोजाबाद सांसद डाॅ. चंद्रसेन जादोंन, प्रतिनिधि डाॅ. ललित मोहन जादोंन, पूर्व एमएलसी असीम यादव, पूर्व चेयरमेन अब्दुल वाहिद, पालीवाल महाविद्यालय के प्रचार्य प्रवीन कुमार, प्रख्यात व्यंग्यकार अरविद तिवारी, उत्तम सिंह उत्तम, शेखर अग्रवाल, शरद कृष्ण, डाॅ. जगदीश, डाॅ. वशाल पाठक, पुष्पेन्द्र शर्मा, एन.पी. सिंह, शशिप्रभा यादव, दीप्ती सक्सेना, सुनीता पालीवाल, गौरंगी मिश्रा, प्रियम यादव, अम्ब्रीस यादव, सुशील कुलश्रेष्ठ, एन.पी. सिंह, दाउद खान विजिट किया और सुझाव दिए। गांधी आश्रम से मंत्री सचेन्द्र राय, पूर्व मंत्री शशिकान्त तिवारी, मैनेजर हरेन्द्र सिंह यादव, दिनेश गुप्ता, राकेश कुमार कुशवाह, दीवान सिंह, जितेन्द्र तिवारी, हिमांशू यादव, मान सिंह ने भी पर्यावरण मित्र जैविक स्टाॅल एवं गांधी साहित्य प्रदर्शनी पर विजिट किया। पर्यावरण मित्र संस्था की तरफ से इस प्रदर्शनी में दीपक औहरी, मोहित जादोंन, विवेक शुक्ला, राजीव सिंह, भूपेन्द्र सिंह, राहुल शर्मा उपस्थित रहे।

फिरोजाबाद से रिहान अली की रिपोर्ट

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button