
आगरा संजय प्लेस में पार्किंग बनी कथित ओपन बार, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल!
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश आगरा
रिपोर्ट अमीन अहमद
ताजनगरी में शाम ढलते ही सजती है शराबियों की महफिल, महज 20 कदम दूर पुलिस चौकी फिर भी कार्रवाई का इंतजार!
आगरा के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र संजय प्लेस में शाम होते ही पार्किंग में कथित शराबखोरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। आरोप है कि कुछ लोग गाड़ियों में बैठकर खुलेआम शराब पीते हैं और नशे में गाली-गलौज व हंगामा करते हैं।
हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से महज 20 कदम की दूरी पर पुलिस चौकी बताई जा रही है। इसके बावजूद ऐसी गतिविधियों पर रोक न लगने से पुलिस की निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि शाम के समय बिगड़ते माहौल से महिलाओं, राहगीरों और कारोबारियों को परेशानी होती है।
अब बड़ा सवाल—आखिर कब जागेगा पुलिस प्रशासन? क्या संजय प्लेस की पार्किंग में कथित शराबखोरी पर लगेगी रोक?
फिलहाल इन आरोपों पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।






