
सामाजिक समरसता रैली की सफलता के लिए पूर्वांचल में भासपा का चल रहा बडा अभियान
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
ब्यूरो रिपोर्ट
मऊ : 31 अक्टूबर शनिवार को ब्लॉक दोहरीघाट ग्राम पंचायत लकुरा विधानसभा मधुबन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री पंचायत राज उत्तर प्रदेश सरकार माननीय ओमप्रकाश राजभर के नीति एवं उद्धेश्यों को बताते हुए 29.11.2026 को आजमगढ़ आई.टी.आई. कालेज में होने वाली #सामाजिक_समरसता_महारैली की सफलता के लिए सुभासपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगातार कार्यक्रम चला रहे हैं।
इस कार्यक्रम की सफलता के लिए सुभासपा की में के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क तेज करते हुए जगह जगह जन चौपाल का आयोजन कर लोगों से रैली सफल बनाने की अपेक्षा की है ।
आज जन चौपाल के कार्यक्रम मे सुनील कुमार तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष,रमेश राजभर जिला अध्यक्ष मऊ, आशुतोष राजभर जिला प्रमुख महासचिव कौशिक कांत राजभर जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर राजभर विधानसभा अध्यक्ष मधुबन के नेतृत्व में रैली की सफलता के लिए जनसंपर्क किया गया।








