ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

दीवाली व छठ पूजा व त्यौहारों को लेकर एलर्ट मोड़ में है गाजीपुर पुलिस एसपी खुद कर रहे पैदल गस्त

स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर। आगामी त्योहार धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए गाजीपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। त्योहारों के दौरान जनपद में शांति, सौहार्द एवं मजबूत कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार, 01 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर विनय कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त एवं रूट मार्च किया।

इस दौरान पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पैदल गश्त थाना कोतवाली क्षेत्र के सैनिक चौराहे से प्रारंभ होकर बड़ी बाग (चुंगी), रामलीला मैदान और लंका तिराहे से होते हुए विशेश्वरगंज तक पहुंची। इस दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले चौराहों तथा सर्राफा दुकानों सहित अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। एसपी ने प्रतिष्ठानों के संचालकों एवं संबंधित लोगों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी भी ली।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर पुलिसकर्मी 24 घंटे सक्रिय रहें तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार निगरानी बनाए रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अराजक तत्वों की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एसपी ने आम नागरिकों, व्यापारियों एवं प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए सभी से आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जनपद पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस पैदल गश्त का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन में विश्वास और अपराधियों में कानून का भय स्थापित करना रहा।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, स्वाट टीम प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस का संदेश—त्योहार खुशियों के साथ मनाएं, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button