
यूपी में 20 आईपीएस के तबादले, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, बस्ती सहित बदल गये कई जिलों के पुलिस कप्तान
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
राकेश पाण्डेय
*लखनऊ।* उत्तर प्रदेश शासन ने कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा फेरबदल किया है। 20 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।इस तबादलों में लंबे समय से जनपदों में तैनात पुलिस अधीक्षको की संख्या अधिक है।
जारी सूची के अनुसार –
*1.* श्री ए0 सतीश गणेश से अपराध का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया, अब केवल अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा रहेंगे।
*2.* श्री भगवान एस0 श्रीवास्तव को तकनीकी सेवायें के साथ-साथ अपराध का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
*3.* श्री यशवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक बस्ती से हटाकर पुलिस अधीक्षक जौनपुर बनाया गया है।
*4.* श्री कुँवर अनुपम सिंह को जौनपुर से पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।
*5.* श्रीमती रवीना त्यागी को पुलिस उपायुक्त लखनऊ से पुलिस अधीक्षक बाराबंकी बनाया गया है।
*6.* श्री संजय कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर से सेनानायक 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज बनाया गया है।
*7.* श्री ओमवीर सिंह को बलिया से बस्ती का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
*8.* श्री कुँवर ज्ञानन्जय सिंह को हापुड़ से पुलिस उपायुक्त प्रयागराज बनाया गया है।
*9.* श्री कमलेश बहादुर को मऊ से पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत लखनऊ बनाया गया है।
*10.* श्री ईरज राजा को गाजीपुर से बलिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
*11.* श्री अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी से पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाया गया है।
*12.* श्री सर्वेश कुमार मिश्रा को सेनानायक पीएसी प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक मऊ बनाया गया है।
*13.* श्री विनय कुमार सिंह को जालौन से गाजीपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
*14.* श्री सूरज कुमार राय को बागपत से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर बनाया गया है।
*15.* श्री चिराग जैन को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक नगर बरेली बनाया गया है।
*16.* श्री मानुष पारीक को पुलिस अधीक्षक नगर बरेली से पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ बनाया गया है।
*17.* श्री आलोक राज नारायण को सहायक पुलिस अधीक्षक हरदोई से अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा बनाया गया है।
*18.* श्री पूर्णेन्दु सिंह को पुलिस अधीक्षक स्टॉफ आफीसर टू डीजीपी से पुलिस अधीक्षक बागपत बनाया गया है।
*19.* श्री मधुवन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक हापुड़ बनाया गया है।
*20.* श्री सुरेश चन्द्र रावत को मथुरा से पुलिस अधीक्षक जालौन बनाया गया है।






