
ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश
सेवा संकल्प अभियान: पीआरडी जवानों ने जिले भर में निकाली साइकिल व बाईक रैली
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आज युवा कल्याण एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं,खिलाड़ियों एवं पीआरडी जवानों द्वारा विभिन्न ब्लॉकों से साइकिल बाइक रैली निकाली गई जो खेल स्टेडियम गोराबाजार से पैदल चल कर विकास भवन चौराहे पर संपन्न हुई। रैली में 450 से अधिक संख्या में युवाओं ने देश हित में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
इस रैली में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी क्रमशः अखिलेश यादव,चंद्रकांत यादव, मो.वकार खान, आंचल सिंह, खेल विभाग के सभी प्रशिक्षक , देवी प्रसाद क्रीड़ाधिकारी, दिलीप कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं धीरेंद्र कुमार राय अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद गाजीपुर उपस्थित रहे।







