
उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें
विनय कुमार बने नये पुलिस कप्तान डा इरज रजा को बलिया जिले की मिली कमान
स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट
बुलबुल पाण्डेय
गाजीपुर। जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब बलिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
वहीं विनय कुमार सिंह को गाजीपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। विनय कुमार सिंह वर्तमान में जालौन में तैनात हैं। जानकारी के मुताबिक विनय कुमार सिंह एटीएस में भी रह चुके हैं।
डॉ. ईरज राजा के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कई अभियान चलाए।
अब उनके स्थान पर गाजीपुर की कमान संभालने वाले विनय कुमार सिंह के सामने भी जिले में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी। तबादले के बाद पुलिस महकमे में नए कप्तान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।






