
दो दिन पूर्व वायरल बीडियो को देख सजग थी नोनहर पुलिस मिली बड़ी कामयाबी
स्टार न्यूज़ टेलिविजन
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर;अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मय चौकी इंचार्ज अटवा मोड़ अविनाश मणि तिवारी मय हमराहियान बड़ौरा चट्टी पर चेकिंग कर रहे थे।दो दिन पूर्व क्षेत्र में सरकारी भाग के दुकानों पर खुलेआम गांजा विक्री का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें इसी इलाके का एक दुकानदार 500 रूपये में 10 ग्राम गांजा ग्राहक को बेच रहा दिख रहा है ।
इस दौरान दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्रदान की गई कि कुछ व्यक्ति एक डीसीएम से अवैध रुप से भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। उक्त सूचना पर उक्त डीसीएम को कठवा मोड़ के तरफ के कासिमाबाद वाले रास्ते से 3 अभियुक्तगण रामकुंवर यादव पुत्र रामधारी गोपाल पुर बहरियाबाद 2. भोला यादव पुत्र नन्हकू यादव केसरपुर जंगीपुर 3. संतोष कुमार पुत्र महारानी दीन निवासी अतमपुर प्रयागराज के पास भारी मात्रा में नाजायज गांजा कुल वजन 102.746 किलोग्राम (अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये ) व 01 अदद अवैध तमन्चा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । तीनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*शातिर तश्कर कुंवर काम लम्बा है अपराधिक इतिहास-*
रामकुंवर यादव पुत्र रामधारी निवासी ग्राम गहनी गोपालपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 55 वर्ष के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में एक दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज है जो जिले सहित पूरे पूर्वांचल में भाग के सरकारी ठेकेदारों को गांजा सप्लाई भी करता है ।
*बरामदगी का विवरणः-*
एक कुन्टल दो किलो सात सौ छियालिस ग्राम (102.746 किलो ग्राम कुल 10 बंडल) नाजायज गांजा व एक अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर
एक डी.सी.एम. टाटा मोटर्स जिसका रजि0 न0 UP70 GT 267 एक एड्राईड फोन पोको मोबाईल रंग आसमानी तलाशी से कुल 290 रुपये एक सैमसंग मोबाईल बैगनी रंग व एक किपैड मोबाईल हीरो कम्पनी रंग आसमानी
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी
उ0नि0 अविनाश मणि तिवारी मय हमराह थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर







