Trending

अब किसानों को मूंगफली मक्का के साथ उर्द मूंग व अरहर के बीजों पर मिलेगा भारी अनुदान

स्टार न्यूज़ टेलिविजन

राकेश पाण्डेय

राष्ट्रीय दलहन आत्मनिर्भरता मिशन को प्रदेश में गति देने की तैयारी हो रही है। इस साल खरीफ सीजन में दलहन (उर्द, मूंग व अरहर) के रकबे में 3.11 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी कराने की कोशिश की जाएगी।

कृषि विभाग ने यह लक्ष्य तय किया है। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए दलहन का 49,129 क्विंटल बीज भी अनुदान पर वितरित किया जाएगा।

प्रदेश में पिछले वर्ष खरीफ सीजन में 8,59,000 हेक्टेयर में दहलन की फसलों की बोआई की गई थी। विभाग ने इस साल इसे बढ़ाकर 11,70,000 हेक्टेयर तक पहुंचाने की योजना बनाई है। इसमें उर्द, मूंग व अरहर, तीनों का रकबा बढ़ाया जाएगा,

हालांकि सबसे ज्यादा 1.60 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी उर्द में कराई जाएगी। जबकि अरहर के रकबे में 1.32 लाख हेक्टेयर और मूंग के रकबे में 19 हजार हेक्टेयर की वृद्धि की कोशिश होगी। विभाग के अनुसार किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उर्द के लिए 23,958 क्विंटल, अरहर के लिए 21,225 क्विंटल और मूंग के लिए 3,946 क्विंटल बीज का वितरण किया जाएगा।

दलहनी फसलों का रकबा
फसल – वर्ष 2025 – लक्ष्य वर्ष 2026 उर्द – 4,30,000 – 5,90,000 अरहर 3,68,000 – 5,00,000 मूंग – 61,000 – 80,000

*मूंगफली और मक्का बीज पर भी अनुदान*

कृषि विभाग मूंगफली उत्पादन को भी बढ़ाने की कोशिश में है, इसके लिए 57,446 क्विंटल बीज अनुदान पर दिया जाएगा। वहीं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत हाइब्रिड मक्का बीज भी किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button