DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

सुबह की बारिश से दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार थमी, कई इलाकों में जाम

वीना टंडन
नई दिल्ली ‌।राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह हुई बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। दफ्तर जाने के समय अचानक हुई बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे यातायात बाधित रहा और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर विकास मार्ग पर जलभराव के चलते लंबा जाम लग गया। वाहन रेंगते नजर आए और दफ्तर जाने वाले लोगों को तय समय पर पहुंचने में दिक्कत हुई।
दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से बारिश की तस्वीरें सामने आई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर अक्षरधाम के पास बारिश के बीच वाहन गुजरते दिखे, जहां ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही।
उधर, गुरुग्राम के साइबर सिटी इलाके में भी सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही। यहां भी कई सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले घंटों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button