Newsताज़ा तरीन खबरें

जलधारा रोक रात_ दिन यमुना नदी के बीच से व किसानों की भूमिधरी जमीन से हो रहा अवैध खनन

 

आशीष सिंह चंदेल

✍️ *फतेहपुर* ।जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग बंद नहीं हो पा रहा है खनन विभाग के संरक्षण में चल रहे इस खेल में खनन माफिया पूरी तरह से हावी है कार्यवाही के नाम पर खनन विभाग महज खानापूर्ति कर रहा है ललौली थाना क्षेत्र में संचालित मोरंग खदान *खंड संख्या 3,* *खंड संख्या 9* *खंड संख्या 7* में यमुना की जलधारा को रोक मौरंग खनन करने में लगे हुए और वही *खंड संख्या 3 व खंड संख्या 9* में मानो खनन माफियाओं ने हद ही पार कर दी है किसानों की भूमिधरी जमीन को खोखला कर के मोटा माल कमाने में लगे हुए ,

शिकायत पर पहुंची जांच टीम खनिज अधिकारी, एसडीएम सदर, एडिशनल एसपी व सी ओ सदर,लेखपाल ने महज खानापूर्ति करते हुए, *वही जिम्मेदार अधिकारी यमुना के किनारे अपनी सेल्फी लेते हुए दिखे* , जांच टीम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मीडिया ने जिम्मेदार अधिकारियों से खंड में अनियमितताओं की बात पूछी तो अधिकारियों ने बात को सरलता से टाल दिया, खनिज अधिकारी ने खंड संचालकों के साथ मिलकर जिम्मेदार अधिकारियों को मानक की बात बता कर गुमराह करने का प्रयास किया और ओवरलोड वाहनों का चालान करने की बात कही खंड से अधिकारियों की गाड़ियां निकलते ही *खंड संख्या 9* के संचालक दर्जनों पोकलैंड लेकर यमुना में किसानों की भूमि धरी को छलनी करने में लग गए, *खंड संख्या 3* में कांटे में लगे कैमरो को चेक किया गया तो सारे कैमरे बंद मिले, और पुराने फोटो मोबाइल के अधिकारियों को दिखा दिया,खनन माफिया पोकलैंड मशीन लगाकर खनन करते हुए इसी खेल का एक नमूना मात्र है माफिया नदियों को छलनी कर रहे हैं।

*प्रशासन अवैध खनन पर अंकुश लगाने में नाकाम*

👉 न्यायालय की रोक व शासन के कड़े निर्देशों के बावजूद भी ललौली थाना क्षेत्र के *खंड संख्या 3 और खंड संख्या 9* में चल रही भूमिधरी जमीन पर पोकलैंड मशीनों से मोरंग का अवैध खनन बदस्तूर जारी है मौरंग के अवैध खनन पर प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम है रात दिन यमुना का सीना चीर कर मौरंग निकाली जा रही है।

*बीजेपी शासन में भी माफियाओं का वर्चस्व बरकरार*

👉 मौरंग खनन करने वाले लोग भाजपा शासनकाल में भी अपना वर्चस्व बनाए हुए हैं। *खंड संख्या 9 व खंड संख्या 3* के घाट पर अब तो हालात पहले से भी ज्यादा खराब हो गए हैं वहां मौरंग माफियाओं को ना तो कार्यवाही का डर है और ना ही नियम कानून की परवाह है विभागीय मिलीभगत से इन घाटों पर **यमुना नदी की धारा को जगह-जगह रोककर मौरंग* का अवैध खनन पोकलैंड जैसी प्रतिबंधित मशीनों से किया जा रहा है।

*खनन संचालक लोकल माफियाओं व प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर शासन के आदेशों की उड़ा रहे धज्जियां*

👉 खनन का पट्टा चलाने वाली कंपनी लोकल माफियाओं के साथ मिलकर शासन व सुप्रीम कोर्ट तथा एनजीटी के आदेशों को दरकिनार करते हुए रात दिन मोरम का अवैध खनन करने में लगे हैं जिससे सरकार को राजस्व का करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है *घाटों पर मोरंग माफिया अपने खंड से भी आगे बढ़कर यमुना नदी की मोरम* निकाल रहे हैं, कुछ लोगों ने घाटों से मोरंग के अवैध खनन व नदी की जलधारा रोकने की सूचना प्रशासन व विभाग को दी है लेकिन इन माफियाओं को विभाग की सह प्राप्त है जिसके चलते रात दिन नियमों को दरकिनार किया जा रहा है।

👎 *खंड संख्या 3 व खंड संख्या 9 के खंड संचालकों* ने किसानों की भूमिधरी जमीन को जगह जगह लंबी बूम मशीनों द्वारा खोदकर अच्छी मोरम निकाल जमीन को खोखला कर दिया,

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खंड संख्या 9* के संचालक ने लोकल के ही ढाबा संचालक को पत्रकारों व सफेदपोश नेताओं का मैनेज का दे रखा है ठेका जिसके एवज में ढाबा संचालक ने ले रखी है मोटी रकम। और बहुत ही कम समय में बनाली अकूत संपत्ति।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button