उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

उत्तर प्रदेश आगरा पर रमजान और होली को लेकर ट्रांस यमुना पुलिस का फ्लैग मार्च

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश

आगरा। आगामी त्यौहार होली एवं रमजान के मद्देनज़र शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए थाना ट्रांसयमुना पुलिस ने क्षेत्र में सघन पैदल मार्च किया। छत्ता के एसीपी शेष मणि उपाध्याय के नेतृत्व में थाने के समस्त पुलिस बल ने डंडा एवं बॉडी प्रोटेक्टर के साथ मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस टीम ने बंबा रोड, कालिंदी विहार, जलेसर रोड, इस्लाम नगर और टेढ़ी बगिया सहित भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद कर त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।

एसीपी शेष मणि उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता, अफवाह या माहौल बिगाड़ने की कोशिश को सख्ती से लिया जाएगा। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है तथा आमजन में विश्वास बढ़ा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button