
ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक नवदीप की दर्दनाक मौत से मचा
रूस से MBBS की पढ़ाई कर जिला अस्पताल में कर रहा था इंटर्नशिप*l
स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गोरा बाजार इलाके में बीती शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में MBBS इंटर्न नवदीप सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुए इस हादसे में नवदीप ने दम तोड़ दिया। घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। नवदीप परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, नवदीप सिंह पुत्र चंद्रशेखर सिंह ने रूस से MBBS की पढ़ाई पूरी की थी। वह इन दिनों जिला अस्पताल गाजीपुर में इंटर्नशिप कर रहा था। चिकित्सा के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारने में जुटे नवदीप की सड़क हादसे में मौत से हर कोई स्तब्ध है।
नवदीप पीजी कॉलेज गाजीपुर के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. रविशंकर सिंह के बड़े भाई का पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।







