ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

राजधानी के अति सुरक्षित थाने में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला मचा हड़कंप

स्टार न्यूज़ टेलीविजन

राकेश पाण्डेय

लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस थाने के अंदर ही महिला पुलिसकर्मी की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। हजरतगंज थाना परिसर स्थित महिला थाने में घुसकर ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट किए जाने का संगीन आरोप है।

आरोप महिला कांस्टेबल के पति और जेठ पर लगा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उन पर ईंट से हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता और हाथापाई की गई। मामले में हजरतगंज थाने में FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

*महिला थाने में घुसकर महिला कांस्टेबल पर हमला*

मामला हजरतगंज थाना परिसर स्थित महिला थाने का है। यहां तैनात कांस्टेबल शशि प्रिया ने अपनी शिकायत में बताया कि बीते शुक्रवार शाम करीब 5:15 बजे वह थाने में सरकारी काम कर रही थीं। इसी दौरान आलमबाग निवासी उनके पति भानु बाजपेई वहां पहुंच गए।आरोप है कि पति ने पहले उन पर ईंट फेंककर हमला किया और फिर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।महिला कांस्टेबल के मुताबिक, जब थाने में मौजूद अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उनके साथ भी गाली-गलौज की और हाथापाई पर उतर आया।

*दुस्साहस की हद पार महिला थाने में पहुंचकर की थी अभद्रता*

महिला कांस्टेबल शशि प्रिया ने अपनी शिकायत में पहले हुई एक अन्य घटना का भी जिक्र किया है। उनका आरोप है कि 6 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे उनके पति भानु बाजपेई, जेठ अमित बाजपेई और एक अज्ञात व्यक्ति महिला थाना हजरतगंज पहुंचे थे।उस समय रात होने के कारण थाने में केवल महिला पुलिसकर्मी मौजूद थीं। आरोप है कि तीनों ने थाने के अंदर पहुंचकर महिला पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की थी।पीड़िता ने अपनी शिकायत में इन घटनाओं का उल्लेख करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

*पति और जेठ समेत तीन लोगों के खिलाफ हुई FIR दर्ज*

महिला कांस्टेबल की लिखित शिकायत के आधार पर हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। FIR में पति भानु बाजपेई, जेठ अमित बाजपेई और एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्नलिखित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है जिसमें धारा 115(2) – स्वेच्छा से चोट पहुंचाना,धारा 352 – शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना,धारा 351(3) – गंभीर आपराधिक धमकी का मामला शामिल हैं ।

*इंस्पेक्टर ने कहा- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित*

मामले को गंभीरता से लेते हुए हजरतगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर हजरतगंज शिवानंद मिश्रा के मुताबिक, प्रकरण की जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

*पुलिस थाने के अंदर महिला कांस्टेबल से मारपीट का मामला चर्चा में*

इस घटना के बाद पुलिस महकमे में भी मामला चर्चा का विषय बन गया है। जिस महिला थाने में महिलाओं की सुरक्षा और शिकायतों से जुड़े मामलों की सुनवाई होती है, उसी परिसर में ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट का आरोप लगा है।फिलहाल पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अब जांच में सामने आने वाले तथ्यों और आरोपियों की गिरफ्तारी पर नजर रहेगी।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button