
Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें
आगरा में तेज रफ्तार कार का कहर! सेंट जॉन्स कॉलेज की दीवार तोड़कर 10 फीट नीचे गिरी कार, चालक लापता!
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश | आगरा
आगरा से बड़ी खबर!
आगरा के एमजी रोड पर शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सेंट जॉन्स कॉलेज के पास एक अनियंत्रित कार कॉलेज की दीवार तोड़ते हुए करीब 10 फीट नीचे जा गिरी।
हादसा इतना जबरदस्त था कि कॉलेज की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और कार को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद मौके पर हलचल मच गई।
बताया जा रहा है कि कार चालक को मामूली चोटें आई हैं, हालांकि हादसे के बाद चालक मौके पर नहीं मिला।
सूचना मिलते ही थाना हरिपर्वत पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर कार अनियंत्रित कैसे हुई? क्या तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह या फिर कोई और कारण था? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।






