Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

शीशम के हरे पेड़ काटने को लेकर विवाद, महिला पर बके से हमला करने का आरोप

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश ! फिरोजाबाद

फिरोजाबाद। नारखी थाना क्षेत्र के गांव गांगनी में खेत में खड़े शीशम के हरे पेड़ों को काटने को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खेत पर महिला को अकेला देखकर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और धारदार हथियार (बका) से उसके सिर पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि हमले में महिला के सिर और हाथ में चोटें आई हैं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो से तीन लोग महिला को पकड़कर खींचतान करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद की वजह खेत में खड़े शीशम के हरे पेड़ों को काटना बताई जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।

फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। मामले में पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

स्थान: गांव गांगनी, थाना नारखी, फिरोजाबाद

 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button