
जसराना में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का कहर दीवार गिरने से 8 वर्षीय मासूम बच्ची समेत दो की मौत तीन गंभीर घायल
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश| फिरोजाबाद
जसराना (फिरोजाबाद)। शुक्रवार दोपहर तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के बीच थाना जसराना क्षेत्र के गांव चनारी में बड़ा हादसा हो गया। खेतों में बने एक स्पेलर की दीवार गिरने से आठ वर्षीय कनिष्का और 45 वर्षीय गिरीश बाबू की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, खराब मौसम से बचने के लिए कुछ लोग दीवार की ओट में खड़े थे। इसी दौरान तेज हवा के कारण दीवार भरभराकर गिर गई और लोग मलबे में दब गए।
तीन घायल जिला अस्पताल रेफर
हादसे में लोकेंद्र (45), राधा (16) और छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। तहसीलदार अनुराग दुबे ने दो लोगों की मौत और तीन के घायल होने की पुष्टि की। पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने की प्रक्रिया जारी है।





