
एक करोड़ से अधिक की हेरोइन के साथ पकड़े गये दो शातिर तश्कर बाइक भी बरामद
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर, उ0नि0 शिवाकान्त मिश्रा, उ0नि0 विवेक कुमार पाठक मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर सेमरा हाइवे एन0एच0 31 पर बने बस स्टैण्ड से 02 नफर अभियुक्तगण 1. साहुल यादव पुत्र वकील यादव निवासी ग्राम भन्दहा कला थाना चौबेपुर जिला वाराणसी उम्र करीब 20 वर्ष, 2. रवि राजभर पुत्र नागेन्द्र राजभर निवासी ग्राम कौला जखनिया थाना भुडकुड़ा जनपद गाजीपुर उम्र करीब 22 वर्ष को 534 ग्राम अवैध हेरोइन अनुमानित कीमत एक करोड़ तीन लाख रुपया व 01 अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 760/2026 धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।







