
मिशन शक्ति और ऑपरेशन जागृति में सराहनीय योगदान के लिए अश्वनी राजौरिया सम्मानित!
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश
फिरोजाबाद। महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले राज्य युवा पुरस्कार विजेता एवं कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
पुलिस लाइन सभागार में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित सम्मान समारोह में अश्वनी राजौरिया के सामाजिक कार्यों की सराहना की गई।
अश्वनी राजौरिया लंबे समय से बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ऑपरेशन जागृति और मिशन शक्ति अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सम्मान प्राप्त करने पर अश्वनी राजौरिया ने कहा कि बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी, शिक्षिकाएं, छात्राएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे।




