DelhiNewsTrendingउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

दिल्ली पहुंचे योगी, मोदी से मुलाकात

यूपी की राजनीतिक और संगठनात्मक तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा चर्चा में

वीना टंडन
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे और 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात प्रस्तावित है।

इन बैठकों के एजेंडे की आधिकारिक विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियां तेज हैं।

ट्रेड शो के एक दिन बाद दिल्ली दौरा

योगी आदित्यनाथ का दिल्ली दौरा ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में अमित शाह के साथ शामिल होने के एक दिन बाद हुआ है। 25 सितंबर को अमित शाह ने ट्रेड शो के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया था।

ट्रेड शो के दौरान योगी ने रूस, वियतनाम, बेलारूस, जापान, सिंगापुर समेत विभिन्न साझेदार देशों की कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ राउंड-टेबल बैठक की थी। उन्होंने डिफेंस, फार्मास्युटिकल्स, एविएशन, मेडिकल डिवाइस, कृषि और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

नितिन नवीन से संगठन पर पहले भी हुई चर्चा

इस सप्ताह की शुरुआत में योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने मेरठ में पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की थी। बैठक में बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल और जिला स्तर पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया गया था। नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की थी।

ऐसे में दिल्ली में योगी और नितिन नवीन की प्रस्तावित मुलाकात को उत्तर प्रदेश में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। हालांकि, आगामी बैठकों में किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button