Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

प्रोजेक्ट प्रदर्शन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक कार्यक्रम : अश्वनी जैन

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश

सिरसागंज (फिरोजाबाद)। भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद श्रीमती मुदिता पाण्डेय के निर्देशन में 32वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के प्रोजेक्ट प्रदर्शन हेतु एक कार्यशाला का आयोजन सिरसागंज स्थित बाल कल्याण इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यशाला का संयोजन विद्यालय प्रबंधक रवि यादव एवं जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने किया।

इस अवसर पर अश्वनी कुमार जैन ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का प्रोजेक्ट प्रदर्शन विद्यार्थियों के लिए एक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम है। प्रोजेक्ट कार्य विद्यार्थियों की जिज्ञासा को बढ़ाते हैं तथा उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होते हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रोजेक्ट प्रदर्शन का मुख्य विषय “सततता के लिए विज्ञान और नवाचार” है। उन्होंने जनपद के राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 में पंजीकरण कराने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपील की कि वे सभी ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म हस्ताक्षरित कराकर विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट के सारांश अतिशीघ्र अपलोड कराना सुनिश्चित करें, ताकि ऑनलाइन फॉर्म राज्य स्तरीय समिति को अग्रसारित किए जा सकें।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती आकांक्षा यादव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पुनीत यादव, संजीव यादव सहित विद्यालय परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button