DelhiNewsTrendingताज़ा तरीन खबरें

महंगाई की मार के बीच जरूरतमंद परिवारों के लिए मदद का हाथ

वीना टंडन
नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई के दौर में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए नेशनल अकाली दल सोशल विंग आगे आया। पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर स्थित संत नगर में सोशल विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मीत कौर बिंद्रा की ओर से सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को राशन, सब्जियां, चीनी सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं।

इस मौके पर परमजीत सिंह पम्मा और रश्मीत कौर बिंद्रा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर सीमित आय वाले परिवारों पर पड़ रहा है। ऐसे में समाज के सक्षम लोगों और सामाजिक संगठनों को जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नेशनल अकाली दल का उद्देश्य केवल समस्याओं को उठाना नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होकर सेवा की भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद परिवार तक रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं पहुंचाना मानवता की सच्ची सेवा है। सोशल विंग की ओर से भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखने की बात कही गई।

कार्यक्रम में वरुण तलवार, वरिंदर आर्य, सुनीता अरोड़ा, रिदम चड्ढा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सहायता प्राप्त करने वाले परिवारों ने आयोजकों का आभार जताया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button