
सेवा संकल्प अभियान के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं ने रंगों से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश
सिरसागंज, फिरोजाबाद। भारत सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तीसरे दिन नगर के प्रतिष्ठित श्री एम.डी. जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज में पोस्टर एवं चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक, फिरोजाबाद के निर्देशन में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी फिरोजाबाद संतोष कुमार शर्मा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे ने प्रतियोगिता का अवलोकन किया। कक्षा 06 से 12 तक के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों की चित्रकारियों का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा एवं सृजनात्मक सोच की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक चेतना एवं राष्ट्रीय सरोकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रंगों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। ऐसी रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, सामाजिक जागरूकता और सृजनात्मकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
प्रतियोगिता के परिणाम
जूनियर वर्ग:
प्रथम — कु. जोया
द्वितीय — रोशनी
तृतीय — कनक
चतुर्थ — लवी
पंचम — काजल सक्सेना
सीनियर वर्ग:
प्रथम — राजकुमारी
द्वितीय — गरिमा सक्सेना
तृतीय — सौम्या
चतुर्थ — श्वेता
पंचम — पृथ्वी रानी
इसके अलावा कु. नेहा एवं श्वेता द्वारा बनाई गई रंगोली ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया। विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन ने किया, जबकि प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पाण्डेय, सोनवीर सिंह राठौर, कौशलेन्द्र मिश्रा, प्रशांत कुमार जैन, संदीप जैन, राजीव जैन, संजय कटारा, अंजय जैन, शैलेंद्र जैन, संतराम, नितिन कुमार जैन, परेश जैन, नितिन जैन, संदीप यादव, विशाल यादव, श्रीमती साधना मोडवेल सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




