DelhiEntertainment & SportsNewsTrendingताज़ा तरीन खबरें

लाल किले पर गूंजा जय श्रीराम, लव कुश रामलीला के भव्य मंचन का हुआ भूमि पूजन

वीना टंडन
नई दिल्लीः। राजधानी के ऐतिहासिक लालकिला मैदान में रविवार को देश की प्रख्यात लव कुश रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मंचन के लिए भव्य भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। वृंदावन, मथुरा और दिल्ली से आए विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर आगामी रामलीला के आयोजन का शुभारंभ किया।

लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का भव्य मंचन 11 से 21 अक्टूबर 2026 तक लालकिला मैदान में होगा, जबकि दशहरा पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

भूमि पूजन समारोह में सांसद प्रवीण खंडेलवाल, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

100 देशों में पहुंचेगा रामलीला का मंचन

अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष रामलीला को हाईटेक और डिजिटल तकनीक से सजाया जाएगा। करीब 100 देशी-विदेशी टीवी चैनलों के माध्यम से रामलीला का सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार बॉलीवुड के करीब 40 फिल्म कलाकार भी रामलीला के विभिन्न प्रसंगों में मंचन करते नजर आएंगे।

उन्होंने कहा कि कमेटी की ओर से ‘घर-घर राम, घर-घर तुलसी’ अभियान के तहत 5100 जेन-जी युवाओं को तुलसी के पौधे वितरित किए जाएंगे। वहीं दशहरा पर्व पर एक लाख दीपों से प्रभु श्रीराम की आकृति बनाने की भी तैयारी है।

भारतीय संस्कृति को जीवंत रखने का संदेश

सांसद बांसुरी स्वराज ने अपने संबोधन में कहा कि लव कुश रामलीला कमेटी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कमेटी रामलीला मंचन के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है।

कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल ने बताया कि समारोह में सांसद बांसुरी स्वराज, योगेंद्र चंदोलिया, प्रवीण खंडेलवाल, रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक अशोक गोयल देवरहा, अनिल शर्मा, विशेष रवि, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, पूर्व भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, एम.एस. बिट्टा, जिला अध्यक्ष अरविंद गर्ग, दिल्ली नगर निगम की उपमहापौर मोनिका पंत, स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्ष सत्या शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान प्रस्तुत किए गए सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भूमि पूजन समारोह में कमेटी के पदाधिकारी सत्यभूषण जैन, संदीप भूटानी, अंकुर गोयल, राजकुमार गुप्ता, गौरव सूरी, लोकेश बंसल, राजेश वर्मा, अनिल गुप्ता, अशोक कटारिया, विशाल गुप्ता, राजकुमार कश्यप, संजय वर्मा, मदन अग्रवाल, प्रवीण सिंघल, वीरू सिंधी, अतुल गुप्ता, मुकुल गुप्ता, संजय जैन, प्रशांत मलिक, दीनानाथ सोनकर, सुनील कुमार, निशांत गुप्ता, राजा पांडे सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button