DelhiNewsTrendingताज़ा तरीन खबरें

रक्त की हर बूंद में जिंदगी की आस, दादी प्रकाशमणि की स्मृति में लगा रक्तदान महाअभियान

वीना टंडन
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी, पूर्व मुख्य प्रशासिका, ब्रह्माकुमारीज़ की पुण्य स्मृति में रक्तदान महाअभियान आयोजित किया गया। अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित इस अभियान का शुभारंभ नेशनल अकाली दल के अध्यक्ष एवं ‘एंग्री मैन’ के नाम से चर्चित परमजीत सिंह पम्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर राजौरी गार्डन सेवाकेंद्र की डायरेक्टर बीके शक्ति दीदी, बीके रोहित भाई, बीके सीमा दीदी और बीके डॉ. ललिता दीदी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शिविर में लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराने के साथ रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

सेवा और स्वास्थ्य के लिए देशभर में कार्यक्रम

बीके शक्ति दीदी ने बताया कि दादी प्रकाशमणि जी की पुण्य स्मृति में देशभर में सेवा, स्वास्थ्य और मानव कल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य समाज को मानव सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करना है। रक्तदान शिविर में सीके बिरला हॉस्पिटल की ओर से मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया, जबकि लायंस ब्लड सेंटर ने ब्लड बैंक संबंधी सहयोग दिया।

‘एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है’

मुख्य अतिथि परमजीत सिंह पम्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने से बड़ा मानव सेवा का कार्य कोई नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि दादी प्रकाशमणि जी ने हमेशा मानवता, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया और उनकी स्मृति में आयोजित यह अभियान समाज को परोपकार के लिए प्रेरित करता है।

पम्मा ने कहा कि रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है और रक्त किसी फैक्ट्री में तैयार नहीं होता। एक इंसान ही दूसरे इंसान की मदद कर सकता है। उन्होंने स्वस्थ लोगों, खासकर युवाओं से रक्तदान जैसे सेवा कार्यों में आगे आने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि रक्तदान कमजोरी नहीं, बल्कि मानवता, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना की पहचान है। शिविर के अंत में ब्रह्माकुमारी आश्रम के पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं, चिकित्सकों, अतिथियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार जताया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button