DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

100% टैरिफ की तलवार के बीच ट्रंप-मोदी पर भरोसा, अमेरिकी सलाहकार बोले—दोनों नेता खुद सुलझा लेंगे मामला

वीना टंडन
भारत पर संभावित 100 फीसदी टैरिफ को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका से राहत भरा संकेत आया है। व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अच्छे कामकाजी संबंध हैं और दोनों नेता इस विवाद को आपस में सुलझा लेंगे।

रूस से तेल खरीद बना विवाद की जड़

अमेरिका में पारित एक विधेयक के तहत रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का रास्ता खुल सकता है। भारत भी रूसी कच्चे तेल का बड़ा खरीदार है, जिसके चलते नई दिल्ली पर अमेरिकी दबाव बढ़ा है।

नवारो ने दिया बड़ा बयान

नवारो ने कहा कि ट्रंप और मोदी के बीच “बहुत अच्छे कामकाजी संबंध” हैं और दोनों इस मुद्दे को खुद सुलझा लेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि इस मामले में किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है।

अब नजर दोनों नेताओं की बातचीत पर

100 फीसदी टैरिफ की आशंका के बीच नवारो का बयान भारत-अमेरिका व्यापार विवाद में बातचीत की गुंजाइश का संकेत माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि ट्रंप और मोदी के बीच बातचीत से इस टैरिफ संकट का क्या रास्ता निकलता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button