DelhiNewsTrendingताज़ा तरीन खबरें

बारिश से मिली राहत, लेकिन जलभराव ने थामी राजधानी की रफ्तार

यमुनापार के कई इलाकों में सड़कें बनीं तालाब, घंटों जाम में फंसे लोग

वीना टंडन
नई दिल्ली।दिल्ली में सोमवार को हुई बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत जरूर दिलाई, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम लोगों के लिए नई मुसीबत बन गया। खासकर यमुनापार के कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर जाने से वाहनों की रफ्तार थम गई और लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।

विकास मार्ग, कड़कड़डूमा, गांधी नगर, प्रीत विहार, लक्ष्मी नगर, अशोक नगर, दुर्गापुरी, शाहदरा, दिलशाद गार्डन, भजनपुरा, मौजपुर, सीलमपुर, खजूरी खास तथा आसपास के इलाकों में जगह-जगह जलभराव देखने को मिला। सड़कें पानी में डूब जाने से यातायात प्रभावित रहा और राहगीरों व वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून के दौरान हर साल यही हालात बनते हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। लोगों ने संबंधित विभागों से जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए प्रभावी एवं स्थायी कदम उठाने की मांग की है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button