ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

गाजीपुर जिले के भरतपुर में एक साथ तीन तेदुये दिखने से इलाके में मचा हड़कंप सहमे हजारों लोग

स्टार न्यूज़ हिन्दी ब्युरो

रिपोर्ट:कमल किशोर

गाजीपुर:जिले के जखनिया तहसील के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम ने शनिवार देर शाम तक पिंजरा और ट्रैप कैमरे की मदद से कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

गांव के कोटेदार खूबे लाल सिंह और अवध राज सिंह के घर के अंदर बच्चों ने तेंदुए की तस्वीर मोबाइल में कैद की थी, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

डीएफओ अजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैदपुर के क्षेत्रीय वन अधिकारी रमेश मौर्या, वन दरोगा बलिराम चौबे, सुरेश यादव, वन रक्षक संगम पाण्डेय, अजीत यादव और आजमगढ़ से आई टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। डीएफओ ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी तेंदुए का पता नहीं चला है। ग्रामीणों को अकेले न निकलने की सलाह दी गई है।

*पहले हार्वेस्टर चालक ने देखे थे तीन तेंदुए*

ग्रामीणों के अनुसार घटना से दो दिन पहले दरोगा सिंह और शैलेश सिंह के खेत में धान काट रहे हार्वेस्टर चालक ने तीन तेंदुए एक साथ देखे थे। लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बाद में संतोष सिंह के पुत्र शिवांश उर्फ देवांश ने घर के पास तेंदुए की फोटो ली, तो हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों की सूचना पर शुक्रवार देर रात वन विभाग की टीम पहुंची और खेतों-झाड़ियों में तलाश शुरू की। अवध राज सिंह के घर के सामने मिट्टी में तेंदुए के पगचिन्ह मिले हैं, जिसके आधार पर नर और मादा तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की गई है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button