DelhiEntertainment & SportsNewsTrendingताज़ा तरीन खबरें

इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के 50 लाख के बंपर ड्रॉ में पांच ग्राहकों की चमकी किस्मत, 10-10 लाख रुपये जीतकर बने मालामाल

**अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा ने ग्रैंड फिनाले में निकाला लकी ड्रॉ, दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों को मिला बड़ा तोहफा

वीना टंडन
नई दिल्ली।इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट की ओर से दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों के लिए आयोजित 50 लाख रुपये के मेगा फेस्टिव ऑफर का ग्रैंड फिनाले बंपर ड्रॉ आयोजित किया गया। इस खास आयोजन में बॉलीवुड अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा ने लकी ड्रॉ निकालकर पांच भाग्यशाली विजेताओं के नाम घोषित किए। बंपर ड्रॉ में पांचों विजेताओं को 10-10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। कुल 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि ने इस आयोजन को खास बना दिया।

ड्रॉ में विजेता रहे कूपन नंबर 26012956, 26001189, 26020053, 26181970 और 26061038। इन पांचों कूपन धारकों को 10-10 लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी। ग्रैंड फिनाले के दौरान विजेताओं के नाम सामने आते ही आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर आकर्षक ऑफर और पुरस्कार लेकर आता है। उन्होंने ग्राहकों को कंपनी के साथ खरीदारी जारी रखने और भविष्य में भी ऐसे रोमांचक ऑफर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट के सीईओ करण बजाज ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में कम समय के भीतर कंपनी को ग्राहकों का शानदार समर्थन और विश्वास मिला है। 50 लाख रुपये के बंपर ड्रॉ का आयोजन ग्राहकों के प्रति आभार जताने और उनके साथ संबंधों को और मजबूत बनाने की पहल है।

उन्होंने पांचों विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कंपनी आगे भी ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर, पुरस्कार और विशेष योजनाएं लेकर आती रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट ग्राहकों की संतुष्टि और उनके विश्वास को अपनी प्राथमिकता मानते हुए उन्हें खरीदारी के साथ खास अनुभव देने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।

ग्रैंड फिनाले के जरिए कंपनी ने अपने ग्राहकों के साथ उत्सव और खुशियों को साझा करने का प्रयास किया, जिसमें पांच ग्राहकों को 10-10 लाख रुपये जीतने का मौका मिला।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button