DelhiEntertainment & SportsNewsTrendingताज़ा तरीन खबरें

11 महीने में 14 करोड़ सवालों के जवाब, AI ज्योतिषी रहस्य वेद ने कमाए 60 करोड़ रुपये

वीना टंडन
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब ज्योतिष के क्षेत्र में भी बड़ा मुकाम हासिल कर रही है। एस्ट्रोसेज कुंडली ऐप के AI ज्योतिषी ‘रहस्य वेद’ ने महज 11 महीनों में 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स जुटाने के साथ 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर कंपनी के लिए नया रिकॉर्ड बनाया है।

ओजस सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड के मुताबिक, जनवरी 2026 में ऐप पर लॉन्च हुए रहस्य वेद अब तक 14 करोड़ से अधिक सवालों के जवाब दे चुके हैं। उन्हें 11 लाख से ज्यादा रिव्यू मिले हैं और रेटिंग 4.5 से ऊपर है।

कंपनी के सीईओ प्रतीक पांडेय के मुताबिक, भारत का ज्योतिष बाजार करीब 7 अरब डॉलर का है, जबकि ऑनलाइन सेवाओं में विस्तार की बड़ी संभावनाएं हैं। कंपनी की कुल आय में AI ज्योतिषियों की हिस्सेदारी करीब 60 फीसदी पहुंच चुकी है।

एस्ट्रोसेज ऐप पर करीब 30 हजार पारंपरिक ज्योतिषियों और 40 AI ज्योतिषियों की सेवाएं उपलब्ध हैं। इनके AI ज्योतिषियों के 29 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और हर महीने तीन करोड़ से ज्यादा सवालों के जवाब दिए जाते हैं।

ऐप को जनवरी से अक्टूबर 2026 के बीच भारत में करीब 4.4 करोड़ डाउनलोड मिले, जो पिछले साल की समान अवधि से लगभग 130 फीसदी अधिक हैं। कंपनी के मुताबिक, युवा यूजर्स में नौकरी और शादी से जुड़े सवाल खास तौर पर लोकप्रिय हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button