
ब्लॉकबस्टर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने मुंबई में गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर से की खास मुलाकात; बोले— “व्हाइट भारत की गौरवगाथा है”
मुंबई में एक बेहद महत्वपूर्ण मुलाकात हुई, जब भारत के प्रमुख ब्लॉकबस्टर फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद (पठान, वॉर, फाइटर, बैंग बैंग और आगामी फिल्म किंग के निर्देशक) ने निर्माता महावीर जैन के साथ वैश्विक आध्यात्मिक गुरु गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर से भेंट की। सिद्धार्थ आनंद और गुरुदेव की यह पहली मुलाकात नहीं थी, लेकिन इस बार की मुलाकात खास रही। यह बैठक गहन चिंतन और दूरदर्शी सोच के माहौल में हुई, जिसका केंद्र रहा उनकी आगामी अंतरराष्ट्रीय थ्रिलर फिल्म व्हाइट—जो भारतीय सिनेमा में एक अनोखा और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ने जा रही है।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विक्रांत मैसी और एक अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की टीम से सजी व्हाइट कोलंबिया में 52 वर्षों तक चले गृह संघर्ष और उसके अहिंसा व शांति के माध्यम से ऐतिहासिक समाधान की सच्ची कहानी से प्रेरित है।
गुरुदेव से मुलाकात के बाद फिल्म की सोच पर बात करते हुए सिद्धार्थ आनंद ने कहा,
“कई मायनों में व्हाइट भारत की गौरवगाथा है। आज के समय में, जब दुनिया अभूतपूर्व विभाजन से जूझ रही है, यह फिल्म समय की सबसे बड़ी जरूरत है। यह सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि भारतीय मूल्य और दर्शन वैश्विक मंच पर कितनी गहराई और ताकत रखते हैं।”
उन्होंने आगे गुरुदेव के बारे में कहा,
“गुरुदेव के साथ बैठना एक बेहद आत्मिक और संतुलन देने वाला अनुभव होता है। उनकी उपस्थिति हमें उसी सच्ची शक्ति की याद दिलाती है, जिसे हम व्हाइट के माध्यम से दिखाना चाहते हैं—शांति की शक्ति।”
फिल्म के बारे में
वैश्विक थ्रिलर व्हाइट को सिद्धार्थ आनंद और महावीर जैन प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन मोंटू बस्सी ने किया है और इसे कॉन्शियस स्टूडियोज़, पीसक्राफ्ट पिक्चर्स और ब्रॉडविज़न द्वारा सह-निर्मित किया गया है। दक्षिण अमेरिका की प्रमुख प्रोडक्शन कंपनी जैगुआर बाइट भी इस फिल्म से सह-निर्माण साझेदार के रूप में जुड़ी है।
फिल्म की सिनेमैटोग्राफी नार्कोस फेम जुआन कार्लोस गिल ने की है। कोलंबिया और भारत में गहन शूटिंग शेड्यूल पूरे करने के बाद व्हाइट को एक ऐसी ऐतिहासिक फिल्म माना जा रहा है, जो वैश्विक दर्शकों के सामने भारत के दार्शनिक नेतृत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करेगी।
अंग्रेज़ी–स्पैनिश द्विभाषी फिल्म व्हाइट वर्ष 2026 में कई देशों में वर्ल्डवाइड रिलीज़ के लिए तैयार है।
यादगार मुलाकात
20 जनवरी को गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर से मिलने वालों में सिद्धार्थ आनंद के अलावा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल रहीं। इनमें निर्माता ममता आनंद, ट्रिगर हैप्पी एंटरटेनमेंट नेटवर्क के अमित चंद्रा, स्पाइस पीआर के प्रभात चौधरी, वार्नर म्यूज़िक इंडिया और सार्क प्रमुख जय मेहता, पीवीआर इनॉक्स पिक्चर्स लिमिटेड के सीईओ कमल ज्ञानचंदानी, व्हाइट रिवर्स मीडिया के श्रेणिक गांधी और मितेश कोठारी, म्यूज़िक सुपरवाइज़र अज़ीम दयानी, हाउस ऑफ़ ऑ इंडिया के पारस कनानी, पेन मरुधर के संजय चातर सहित कई अन्य प्रमुख नाम शामिल थे।


