DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

ईरान में हालात तनावपूर्ण, भारतीयों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह

भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, रजिस्ट्रेशन कराने की अपील

वीना टंडन
नई दिल्ली। ईरान में बढ़ते तनाव और प्रदर्शनों के बीच भारत सरकार ने जनवरी में जारी अपनी एडवाइजरी को दोहराते हुए वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यकता होने पर देश छोड़ने की सलाह दी है।
Embassy of India, Tehran ने ईरान में मौजूद भारतीयों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और सभी नागरिकों से दूतावास के साथ पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराने की अपील की है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
दूतावास द्वारा जारी मोबाइल हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं:
+989128109115
+989128109109
+989128109102
+989932179359
दूतावास ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विरोध प्रदर्शनों से दूर रहने की सलाह
ईरान में मौजूदा हालात को देखते हुए दूतावास ने भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों (PIO) से विशेष सावधानी बरतने को कहा है। एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि लोग विरोध-प्रदर्शन वाली जगहों से दूर रहें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।
दूतावास के संपर्क में रहें
दूतावास ने अपने संदेश में कहा है कि सभी भारतीय नागरिक दूतावास के संपर्क में रहें और स्थानीय मीडिया पर नजर बनाए रखें ताकि किसी भी नए घटनाक्रम की जानकारी समय पर मिल सके।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में ईरान में सरकार द्वारा प्रदर्शनों पर सख्ती बरते जाने की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में भारत सरकार ने एहतियातन अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह परामर्श दोहराया है।
फिलहाल स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार आगे की सलाह जारी की जाएगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button