
काशी में गंगा के बाद अयोध्या में सरजू की गरिमा तार-तार मचा हड़कंप तीन दबोचे गये
स्टार न्यूज़ टेलिविजन
राकेश पाण्डेय
वाराणसी में गंगा घाटों पर पार्टी के बाद अब अयोध्या में सरयू नदी से भी ऐसी ही घटना सामने आ रही है. सरयू नदी में कुछ युवकों के मटन पार्टी करने का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
सरयू नदी में हो रही मटन पार्टी पर भक्तों की आस्था का हनन करने का आरोप लग रहा है।कैंटोनमेंट पुलिस ने सरयू नदी में नाव पर मटन और बीयर पार्टी करने के मामले में लवकुश निषाद, राजकुमार निषाद और जितेंद्र निषाद को गिरफ्तार किया है. एक आरोपी अभी फरार है. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की है।
*राम नगरी में सरजू की गरिमा पर आघात*
अयोध्या में मां सरयू की गरिमा का हनन करने की घटना से हंगामा मच गया है. भक्तों की आस्था के इस हनन का वीडियो विवादों में है. मां सरयू की अविरल धारा में नाव पर कुछ युवक बीयर और मटन पार्टी करते दिख रहे हैं, जो कैमरे में भी कैद हो गया. राम मंदिर ट्रस्ट की मीटिंग 22 जुलाई को, SIT रिपोर्ट, CEO की नियुक्ति और दूसरे मुद्दों पर होगी चर्चा
*वायरल हो रहा मटन पार्टी का वीडियो*
सोशल मीडिया पर वायरल मटन पार्टी का यह वीडियो कैट थाने के गुप्तारघाट का बताया जा रहा है. इस घाट पर हर दिन हजारों भक्त मां सरयू की अविरल धारा में स्नान करते हैं. दावा किया जा रहा है कि निषाद समुदाय के चार युवक नाव पर बैठकर बीयर और मटन पार्टी कर रहे हैं. ये चारों गुप्तारघाट के बताए जा रहे हैं.
*युवक ने वीडियो में किया यह खुलासा*
वीडियो बनाने वाले युवक ने दूसरे युवकों का परिचय कराते हुए कहा, “भाई, आज बहुत दिनों बाद मटन पार्टी है. हमारे साथ हमारे प्यारे दोस्त लवकुश निषाद, राजकुमार निषाद और बड़े भाई जितेंद्र निषाद हैं.” उन्होंने आगे बताया, “हमने बकरा पार्टी की थी. इस दौरान चारों जवान लड़के खुशी-खुशी बकरा खाते हुए दिख रहे हैं।
*मुझे एक आदमी की कमी खल रही है.”*
उन्होंने एक जवान आदमी के खोने का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा, “हमें अपने दोस्त अमरजीत निषाद की कमी खल रही है. मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि वह हमें हमारे दोस्त से फिर से मिलवा दें.” इस वीडियो से इलाके में हलचल मच गई है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।







